पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसबीएस ग्रुप ने लॉन्च किया अनोखा उत्पाद ‘रूप मंतरा’

एसबीएस ग्रुप ने लॉन्च किया अनोखा उत्पाद ‘रूप मंतरा’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत - सफलता का पर्यायवाची बन चुकी एसबीएस ग्रुप ऑफ कंपनीज़ ने अब स्किन केयर जैसे विशाल बाज़ार में भी अपने कदम बढ़ा दिये हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले एसबीएस ग्रुप ऑफ कंपनीज़ ने हेयर केयर और हैल्थ केयर सैगमेंट की दिशा व दशा को बदला। कंपनी के प्रसिद्ध प्रोडक्टस केश किंग और डा. ऑर्थो ने आयुर्वेदिक एवं कॉस्मैटिक्स में एक नई प्रतिस्पर्धा को जन्म दिया।

महाप्रबंधक जितेंद्र महाजन ने बताया कि कई वर्षों की मेहनत एवं परीक्षण से रूप मंत्रा जैसे आयुर्वेदिक प्रोडक्टस को लाया गया। इस श्रेणी में रूप मंत्रा क्रीम, कैप्सूल एवं फेस वॉश तीन प्रोडक्टस को एक साथ लाँच किया गया है। यह अपने आप में



एक विशिष्ट आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट की तरह कार्य करेगा।

इसमें सभी जटिल से जटिल जड़ी-बूटियों ऐलोवेरा, तुलसी, द्राक्षा, हरिद्रा, चंदन, मुलट्ठी ब्राह्मी, पुष्कर मूल, नारंगी, पिपली, द्राक्षा और हरी चाय, खीरा इत्यादि हैं,जोकि त्वचा को स्वस्थ एवं गोरा बनाने में सहायक है वह भी बिना किसी नुकसान के। इसके अलावा कील-मुहांसे, झुरियां, दाग-धबे, रूखी त्वचा को ठीक करने में सहयोग देगा। उक्त प्रोडक्टस की विपणन एवं बिक्री संपूर्ण भारत के 23 राज्यों में एक साथ की जाएगी।



ञ्चबिजनेस प्लस