डीपीएस ने मनाया ग्रैंड पेरेंट्स-डे
पानीपत - अंसल स्थित डीपीएस पानीपत सिटी में बुधवार को ग्रैंड पेरेंट्स-डे का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों के साथ उनके दादा-दादी और नाना-नानी ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्रैंड पेरेंट्स ने बच्चों को अपने जीवन का अनुभव सुना कर किया। उन्होंने बच्चों को जीवन में ईमानदारी के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा दी। इसके बाद ग्रैंड पेरेंट्स के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। विजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में बच्चों ने अपने ग्रैंड पेरेंट्स के लिए कविता, गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। इस मौके पर मुख्य अध्यापिका सुमित कोचर और सोनिया तोमर मौजूद रहीं।