पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीटू और खेत मजदूर यूनियन ने दिया धरना

सीटू और खेत मजदूर यूनियन ने दिया धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत - मांगों को लेकर सीटू और अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने बुधवार से लघु सचिवालय पर दो दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू किया। धरने की अध्यक्षता सीटू जिला प्रधान सुनील दत्त व खेत मजदूर यूनियन के जिला प्रधान दयानंद पवार ने की। मंच संचालन सचिव आनंद जवाहरा व राजेंद्र ने की। सुनील दत्त और दयानंद पवार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गोहना रैली में न्यूनतम वेतन 81 सौ रुपए देने की घोषणा की, लेकिन उद्योगपतियों के दबाव के कारण अभी तक लागू नहीं किया। कर्मचारी नेताओं ने मांग की कि राज्य में न्यूनतम मजदूरी 15 हजार रुपए किया जाए। जो मजदूरों के साथ आंगनवाड़ी, मिड-डे मील व आशा वर्कर पर भी लागू हो। मौके पर संतोष रावल, ओमपाल, जयभगवान, सुरेंद्र, शीला अहलावत, सविता व धर्म सिंह भी मौजूद रहे।