जैन संतों-साध्वियों का महासम्मेलन 2 को
पानीपत - अग्रवाल मंडी में 2 फरवरी से सुदर्शन लाल महाराज के संतों एवं साध्वियों का महासम्मेलन शुरू होगा। इसी उपलक्ष्य में महासाध्वी संयमप्रभा कमल महाराज दिल्ली का चातुर्मास पूरा करके अपनी 16 साध्वियों के साथ पानीपत पहुंचीं।
जैन समाज ने सौंधापुर गांव में उनका स्वागत किया। एसएस जैन महासभा के प्रांतीय युवा अध्यक्ष सुभाष जैन ने बताया कि जैन समाज के लिए यह संत सम्मेलन महाकुंभ के समान है। इसमें उतर भारत से भारी संख्या में लोग आ रहे हैं। शास्त्री पदम चंद 2014 में होने वाले 23 चातुर्मासों की घोषणा करेंगे। इस दौरान प्रधान गौतम जैन, जगदीश जैन, सत नारायण जैन, राजेंद्र जैन, सुभाष जैन, सुशील जैन, उदय जैन, विजय जैन और रवींद्र जैन भी मौजूद रहे।