- Hindi News
- 80 प्रतिशत लोगों की राय यूटर्न ठीक, कट बंद रहें
80 प्रतिशत लोगों की राय- यूटर्न ठीक, कट बंद रहें
भास्कर न्यूज - पानीपत
हाईवे के कटों के बंद होने व उनके खुलवाने की मांग को लेकर प्रशासन माथापच्ची कर रहा है। ये कट खोले जाएं या फिर बंद ही रखे जाएं इस बारे में दैनिक भास्कर को कॉल करने वाले 80 प्रतिशत लोगों ने कटों को बंद करने की राय दी। 20 प्रतिशत लोगों ने कटों को खोले जाने या यू-टर्न बनाने की बात कही। भास्कर के पास 25 लोगों ने एसएमएस भेजकर और 122 लोगों ने सेलफोन से कॉल करके राय दी। प्रशासन ने भी फिलहाल कटों को बंद रखने का फैसला लिया है।
कट बंद रखने के पक्ष में
शांति नगर की संजीता दुआ, सेक्टर-18 के राजेश कुमार, मॉडल टाउन के संदीप मोंगा, सेक्टर-11 के प्रदीप तायल, सुभाष नगर के विकास, मॉडल टाउन के कमल, अग्रसेन कॉलोनी के सतीश तुली, बाबरपुर के पवन कुमार, विराट नगर के रजत बरेजा, मॉडल टाउन के सुनील नागपाल, आजाद नगर के रवींद्र, सुखदेव नगर के विनोद कुमार, खटीक बस्ती के श्याम लाल, गांजबड़ गांव के धर्मबीर राठी, सुखदेव नगर के विनोद कुमार, देवी मंदिर रोड के मन्नू कुमार, विकास नगर के पंकज रमन, खोतपुरा के सत्यवान, समालखा के अजय कुमार, बापौली के नितिन, आदियाना गांव के अमित दहिया, और सिवाह गांव के कन्हैया लाल ने हाईवे के कटों को बंद रहने की राय दी है।
कट खोले जाने व यू-टर्न बनाने की राय: इंसार चौक के जवाहर, असंध रोड के संजीव, सेक्टर-12 के बंसीलाल, बिशनस्वरूप कॉलोनी के कुलदीप, मॉडल टाउन के अमित सेठी, सुभाष नगर के कुलदीप किशोर, सनौली रोड के कमल सेठी और तहसील कैंप के टीटू सोनी ने कटों को खोले जाने व यू-टर्न बनाए जाने की राय दी है।