पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धुंध से सर्द हुआ मौसम

धुंध से सर्द हुआ मौसम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानीपत. खिली धूप के बाद बुधवार से धुंध पडऩी शुरू हो गई। मंगलवार को ठंड से राहत मिली थी, मगर अगले ही दिन सुबह से ही धुंध शुरू हो गई। रात करीब 9:00 बजे के बाद से धुंध ज्यादा गहरा गई। विजिबिलिटी ((दृश्यता)) पांच मीटर भी नहीं रह गई। अधिकतम तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। एक दिन पहले दिन का अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री था, जो बुधवार को लुढ़ककर 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ठंड से अभी पूरी तरह से राहत नहीं मिलेगी। दो फरवरी को बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि कुछ दिन तक ठंड बढ़ सकती है।