पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानीपत में ‘आप’ के ६० हजार सदस्य : शर्मा

पानीपत में ‘आप’ के ६० हजार सदस्य : शर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पानीपत
जीटी रोड स्थित रोड धर्मशाला में बुधवार को आम आदमी पार्टी की बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई।
पार्टी सदस्य पूर्व आईजी रणवीर शर्मा ने बताया कि पानीपत में अभी तक करीब साठ हजार लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली है। इस अभियान को और तेज किया जाएगा। हरियाणा में अभी तक पार्टी के करीब आठ लाख सदस्य हैं। अब इस अभियान को और तेज करने की जरूरत है। पार्टी का हरियाणा में एक करोड़ लोगों को सदस्य बनाना लक्ष्य है।
वहीं, दूसरी ओर इस संबंध में उन्होंने कहा कि पार्टी के विचार से सहमत होकर बहुत तेजी से लोग जुड़ रहे हैं। इस दौरान हरपाल, मोनू, राजू, काला गुलिया और बलवीर गुलिया आदि मौजूद रहे।