पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम के आगमन को लेकर सामान्य अस्पताल में तैयारियों का जायजा लिया

सीएम के आगमन को लेकर सामान्य अस्पताल में तैयारियों का जायजा लिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पानीपत
एडीसी आरएस वर्मा ने 2 फरवरी को जिले में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दौरे के मद्देनजर बुधवार को सरकारी अस्पताल की तैयारी की जायजा लिया।
इससे उन्होंने लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक भी ली। एडीसी वर्मा ने बताया कि 2 फरवरी को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हुडा के रेलवे ओवरब्रिज, सेक्टर-18 स्थित हुडा कार्यालय, ताऊ देवीलाल पार्क स्थित चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क, सेक्टर-25 स्थित पाली क्लीनिक का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा सीएम हुड्डा ड्रेन नंबर-एक, अस्पताल में नए भवन सहित कई प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे।
इसके चलते सामान्य अस्पताल और ड्रेन नंबर एक के किनारों की सफाई करवाई गई। इस मौके पर सीटीएम हवासिंह, एसडीएम पानीपत अश्वनी मलिक, सिविल सर्जन डॉ. इंद्रजीत धनखड़, एक्सईएन राज यशवीर पवार, जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन रमेश कुमार और एसडीओ राजेश कौशिक मौजूद रहे।