पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में नहीं होगी भारी वाहनों की एंट्री : डीसी

शहर में नहीं होगी भारी वाहनों की एंट्री : डीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत - शहर में जीटी रोड, सनौली रोड, रोहाना रोड, असंध रोड पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात पाने के लिए ट्रक, कंटेनर और ट्रालों की आवाजाही पर रोक लगेगी। फैक्ट्रियों व बाजारों में आने वाले भारी वाहनों का भी समय निर्धारित किया जाएगा।
छाजपुर के पास नाका लगाकर उत्तर प्रदेश की ओर से आने-जाने वाले वाहनों को डाहर-सिवाह के पुल से एलिवेटेड हाईवे से गुजारा जाएगा। ताकि सनौली रोड पर जाम न लगे। इसी तरह से गोहाना रोड, असंध रोड की ओर से आने वाले वाहनों को रिफाइनरी बाईपास से होते हुए पेप्सी पुल से भेजा जाएगा। इसको लेकर जल्द ही रिफाइनरी के अधिकारियों के साथ बैठक होगी। यह प्लान डीसी समीरपाल सरो ने बुधवार को कैंप कार्यालय में संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक में बताया। उन्होंने कहा कि असंध रोड पर नो ट्रैफिक जोन भी घोषित किया गया है। यहां पर वाहनों के खड़ा होने पर पाबंदी है।
ये रहे मौजूद : बैठक में संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान दर्शन लाल, राजेश सूरी, मुल्ख राज मक्कड़, सुनील अरोड़ा, लक्की शर्मा, प्रेम कुमार, इंद्रजीत कथूरिया, विपिन चुघ, रमेश लिखा, प्रेम प्रकाश, अशोक सड़ाना, सुनील भराड़ा, दर्शन लाल बवेजा, मोहन लाल और सुरेंद्र मौजूद रहे।



इस बार माफ करो...

कट बंद होने से जाम से मिली राहत : ट्रांसपोर्टर

ट्रक यूनियन की मंगलवार को सेक्टर-25 के ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रांसपोर्टर मन्नू मलिक के कार्यालय में बैठक हुई। यूनियन के प्रधान धर्मबीर मलिक ने कहा कि कटों के बंद होने से जाम से राहत मिली है। ये कट बंद ही रहने चाहिए। इस मौके पर बिल्लू जागलान, अशोक गर्ग, सुभाष जागलान, प्रताप मलिक, सुशील कुमार, जगदीप मलिक, शिव नारायण, आनंद मलिक, सत्यवान शर्मा, रमेश मलिक आदि मौजूद रहे।

कांग्रेसियों व डीसी में बहस

बैठक के दौरान कई व्यापारियों ने डीसी समीरपाल सरो से कहा कि वे 20 साल से कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं और भी उनकी पार्टी में आस्था है। आपने धरने पर भाजपा के लोगों के बैठने की बात कही थी। यह सही नहीं है। इसके बाद डीसी सरो ने उनसे बात की और उनके गिले-शिकवे दूर हो गए। उधर, इस बैठक में भाजपा के पार्षद व शाल एसोसिएशन के प्रधान अशोक नारंग और भाजपा नेता व यार्न एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र रेवड़ी बैठक में शामिल नहीं हुए। प्रधान अशोक नारंग ने कहा कि उन्हें मुंबई किसी काम से जाना पड़ा। वहीं, सुरेंद्र रेवड़ी ने कहा कि उन्हें जैन धर्मशाला में एक क्रिया में शामिल होना था, इसी कारण बैठक में नहीं जा पाए।

जीटी रोड के कट खोलने की मांग को लेकर था बंद

कैंप कार्यालय में संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक में बताया ट्रैफिक प्लान