- Hindi News
- १० परियोजनाओं का 2 फरवरी को सीएम करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
१० परियोजनाओं का 2 फरवरी को सीएम करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
भास्कर न्यूज - पानीपत
सामान्य अस्पताल के पार्क में दस परियोजनाओं के शिलापट्ट बनाए जा रहे हैं। एक शिलापट्ट पर करीब 50 हजार रुपए खर्च आएगा। यहां पर 2 फरवरी को कार्यक्रम होगा जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे। डीसी समीरपाल सरो गुरुवार दोपहर को सामान्य अस्पताल पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हुड्डा सामान्य अस्पताल परिसर में 200 बेड के अस्पताल का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही सेक्टर-7 व 8 और 36-38 के रेलवे ओवरब्रिज, हुडा के सेक्टर-7 के देवीलाल पार्क स्थित ट्रैफिक पार्क, सेक्टर-18 स्थित हुडा के प्रशासन भवन, एग्रो मॉल, सेक्टर-25 स्थित पॉली क्लीनिक, थर्मल पावर प्लांट के सेवा भवन का उद्घाटन करेंगे।
इस मौके पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लॉट सिवाह व जाटल रोड तथा ड्रेन-1 के रिमॉडलिंग का शिलान्यास करेंगे। डीसी सरो ने बताया कि सीएम हुड्डा चंडीगढ़ से 10:30 बजे हेलिकॉप्टर से चलेंगे और 11:30 बजे पानीपत पहुंचेंगे। इसके बाद वे 11:40 बजे सामान्य अस्पताल के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके उपरांत 12:10 बजे संजय चौक पह जाएंगे और वहां से सब्जी मंडी के जनसभा में शिरकत करेंगे। इसके उपरांत 4:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सामान्य अस्पताल में बने शिलापट्टों को फिर उनके निर्धारित स्थानों पर लगा दिया जाएगा।
सामान्य अस्पताल परिसर में बनाए जा रहे हैं शिलापट्ट