- Hindi News
- गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली दुकान में घुसी, २ घायल
गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली दुकान में घुसी, २ घायल
इसराना - पानीपत-गोहाना राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित इसराना बाजार में ओवरटेक करते हुए एक ट्राला साथ में चल रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया।
वहीं संतुलन बिगडऩे पर ट्रैक्टर ट्राली एक मिस्त्री की दुकान में घुस गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक ईश्वर सिंह वासी सनौली व पानीपत से अहर शादी का कार्ड देने जा रही एक महिला घायल हो गई। वहीं दुकान के आगे खड़ी देवेंद्र जागलान व मिस्त्री के पास ठीक होने आई दो बाइक भी चपेट में आ गईं।
ट्राला कर रहा था ओवरटेक, बिगड़ा ट्रैक्टर का संतुलन