पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक माह में शुरू होगी रोडवेज कर्मियों को नियमित करने की प्रक्रिया

एक माह में शुरू होगी रोडवेज कर्मियों को नियमित करने की प्रक्रिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. चंडीगढ़/पानीपत
रोडवेज के करीब 8,200 कर्मचारियों को नियमित करने के संबंध में प्रक्रिया एक सप्ताह में शुरू हो जाएगी। इसके अलावा रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को लागू करने के लिए उद्योग मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला की अध्यक्षता में गठित उप-समिति की बैठक भी एक सप्ताह के भीतर बुलाई जाएगी।यह आश्वासन परिवहन मंत्री आफताब अहमद ने गुरुवार को रोडवेज की छह यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में दिया।
सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक इस बात पर सहमति हुई है कि एक जनवरी, 2003 के बाद भर्ती किए गए सभी चालकों व परिचालकों को उनकी नियुक्ति की तिथि से नियमित वेतनमान दिया जाएगा । एक जनवरी, 2014 को निर्धारित तिथि मानकर, ऐसे सभी कर्मचारियों को उनकी नियुक्ति की तिथि से नियमित वेतनमान के आधार पर एसीपी व वार्षिक वेतन वृद्धि देकर उनका वेतन निर्धारित किया जाएगा। जो कर्मचारी जिन पदों पर भर्ती किए गए हैं, उन्हीं पदों पर डयूटी देंगे।
वहीं, रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के सदस्य दलबीर किरमारा ने दावा किया कि सरकार रोडवेज कर्मियों को बोनस देने की एक नीति बनाने पर विचार करने को तैयार है।
रोडवेज कर्मचारी पुलिस की तर्ज पर एक महीने के वेतन के बराबर बोनस मांग रहे हैं। कर्मशाला के 51 कर्मचारियों को पक्का करने, 20 जनवरी को हड़ताल में शामिल हुए कर्मचारियों का वेतन न काटकर उस दिन की छुट्टी लगाने पर सरकार राजी है।
नेता हैं तो भी ड्यूटी दें : दून
मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव आरएस दून ने कहा कि रोडवेज कर्मचारी चाहे किसी यूनियन में हैं, वो भी ड्यूटी देंगे। कर्मचारी नेता को ड्यूटी से छूट नहीं दी जा सकती।