पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोनीपत, पानीपत और झज्जर के डीसी बदले

सोनीपत, पानीपत और झज्जर के डीसी बदले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ - प्रदेश सरकार ने गुरुवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा ((आईएएस)) के तीन अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें पानीपत, सोनीपत, झज्जर के डीसी शामिल हैं। इसके अलावा दो आईएएस और हरियाणा सिविल सेवा ((एचसीएस)) के दो अफसरों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

नाम कहां से कहां

समीर पाल सरो डीसी, पानीपत डीसी, सोनीपत

अजीत बालाजी जोशी डीसी, झज्जर डीसी, पानीपत

चंद्र शेखर डीसी, सोनीपत डीसी, झज्जर



इन अधिकारियों को दिया अतिरिक्त कार्यभार

> अपर सचिव, गृह-२ संजय जून को उनके मौजूदा कार्यभार के अलावा पंचकूला में हुडा प्रशासक का कार्यभार भी सौंपा गया है।

> शहरी स्थानीय निकाय विभाग के विशेष सचिव और शहरी विकास सोसाइटी के परियोजना निदेशक विकास गुप्ता को अतिरिक्त निदेशक, चकबन्दी का कार्यभार भी दिया गया है। यह पद अब तक वाई.एस. ख्ख्यालिया के पास था।

> एचसीएस अधिकारी और अतिरिक्त राज्य परिवहन नियंत्रक ए.एस. मान को राज्य परिवहन आयुक्त ((सड़क सुरक्षा)) का कार्यभार भी दिया गया है।

> श्रीमती वीना हुड्डा की अवकाश अवधि के दौरान गुडग़ांव की सीटीएम श्रीमती अनु गुडग़ांव नगर निगम के संयुक्त निदेशक का कार्यभार भी देखेंगी।

किसे कहां लगाया

> सरो को सोनीपत, जोशी को पानीपत और चंद्र शेखर को झज्जर भेजा > चार अफसरों को अतिरिक्त कार्यभार