- Hindi News
- बोमन ईरानी बने ’पी’ मार्क सरसों तेल के ब्रैंड एम्बेसेडर
बोमन ईरानी बने ’पी’ मार्क सरसों तेल के ब्रैंड एम्बेसेडर
पानीपत - प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता, बोमन ईरानी, ’पी’ मार्क सरसों तेल के लिए ब्रैंड एंबेसेडर के रूप में नई भूमिका के लिए तैयार जब कोई खाद्य तेल की मार्केटिंग के बारे में सोचता है तो ब्रैंड एम्बेसेडर के लिए एक ही बात दिमाग में आती है कि इसके लिए महिलाएं ही होनी चाहिए। लेकिन इस रूढि़ को तोड़ते हुए, भारत के अग्रणी सरसों तेल निर्माता पुरी ऑइल मिल्स लिमिटेड ने सरसों तेल ’पी’ मार्क ने अपने प्रसिद्ध ब्रैंड के लिए ब्रैंड एंबेसेडर केरूप में एक पुरुष और मशहूर बोमन ईरानी को लिया है।
इसी तरह का मुकाम ’पी’ मार्क सरसों तेल का है। बोमन ईरानी के सहयोग से हम हार्टलैंड के अपने पारंपरिक ऑडियन्स के साथ-साथ युवाओं, जीवनशैली और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक शहरी उपभोक्ताओं को भी इस ८० वर्ष पुराने ब्रैंड से जोडऩे में समर्थ होंगे।
इस अवसर पर बोमन ईरानी ने कहा, मैं सरसों तेल के लिए ब्रैंड एम्बेसेडर बनने के बारे में सोचकर बहुत रोमांच महसूस कर रहा हूं। मैं खाने का शौकीन हूं और तंदुरुस्ती एवं स्वस्थ खानपान के बीच संबंध में विश्वास करता हूं।
ञ्चबिजनेस प्लस