पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूटी प्रशासन में एडिशनल सेक्रेटरी बने एसके सेतियाचंडीगढ़ ! एचसीएस अधिकारी एसके सेतिया को चंडीग

यूटी प्रशासन में एडिशनल सेक्रेटरी बने एसके सेतियाचंडीगढ़-!- एचसीएस अधिकारी एसके सेतिया को चंडीगढ़ प्रशासन ने एडिशनल सेक्रेटरी बनाया है। हरियाणा सरकार के एडिशनल सेक्रेटरी बनाए जाने के...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजेंद्र वर्मा ‘खूबड़ू’



लोकायुक्त ने सरकार से एक महीने में मांगा जवाब

चंडीगढ़ - पानीपत के आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर की शिकायत पर लोकायुक्त रजिस्ट्रार ने सरकार को नोटिस जारी कर एक माह में जवाब मांगा है। कपूर का आरोप है कि सरकार की ओर से दिए गए विज्ञापनों में निवेश और रोजगार को लेकर गलत जानकारी दी गई। कपूर ने इसके लिए मुख्यमंत्री और लोक संपर्क विभाग के महानिदेशक पर केस दर्ज करने की मांग की है। विज्ञापनों में प्रदेश में दो लाख करोड़ रुपए के पूंजी निवेश और 20 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देने का दावा किया गया लेकिन जब 21 मार्च 2013 को आरटीआई से जानकारी ली तो इसमें बताया गया कि 3,179 करोड़ का निवेश हुआ और 35,859 को रोजगार मिला।

बोगस कंपनियों को रिफंड पर सिरसा के ईटीओ सस्पेंड

चंडीगढ़ - आबकारी एवं कराधान मंत्री किरण चौधरी ने बोगस कंपनियों को रिफंड करने में शामिल पाए जाने पर सिरसा के ईटीओ अशोक सुखीजा को सस्पेंड कर दिया है। आबकारी एवं कराधान आयुक्त अनिल मलिक को मामले की जांच के निर्देश देते हुए चौधरी ने ऐसे सभी मामलों की जानकारी भी तलब कर ली। चौधरी ने यह आदेश गुरुवार को पंचकूला में विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान जारी किए। बैठक में बताया गया कि सिरसा जिले में बोगस फर्मों को रिफंड करने की कुछ शिकायतें मिली हैं। इस पर आबकारी मंत्री ने रिफंड मामलों के लिए छह सदस्यीय जिलास्तरीय कमेटी बनाने के आदेश देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में विशेष जांच की जानी चाहिए।



जानना जरूरी है...

ठोक-बजा कै