पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांखौल में जमीन बंटवारे को लेकर विरोध

सांखौल में जमीन बंटवारे को लेकर विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बहादुरगढ़
रोहतक दिल्ली मार्ग के प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन के समीप सांखौल की 10 कनाल 16 मरले जमीन के बंटवारे का विवाद गहरा गया है। हरिजन कालोनी की जमीन पर चल रहे बंटवारे की कार्रवाई को रुकवाने के लिए सोमवार को एसडीएम से शिकायत की गई, जिसके बाद नायब तहसीलदार को जांच के आदेश दिए गए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पटवारी से मौके की रिपोर्ट मांगी गई है।
सोमवार को अधिकारियों से मिलने वाले हरिजन प्रतिनिधि मंडल में शामिल उमेद सिंह ने बताया कि हरिजन कालोनी के खेवट संख्या 533 खसरा नंबर 584-1 के 10 कनाल 16 मरले का गैर कानूनी बंटवारा किया जा रहा है, जिसपर रोक लगनी चाहिए। यह जमीन करोड़ों की है। इनका कहना है कि 1957 चकबंदी के दौरान यहां की हरिजन कालोनी की जमीन गांव की बणी में लगा दी थी। बाद में इसी जमीन के अंदर से बराही गांव को जाने वाली सड़क व जोहड़ को जाने वाले पानी का नाला भी इसी जमीन के अंदर से लगा दिया गया था। उस समय जमीन का जो भी मुआवजा मिला था वह गांव की धानक, चमार व बाल्मीकि तीन जातियों को मिला था। इसमें उस समय ओर किसी जाति का हिस्सा नहीं था। इनका आरोप है कि अब इसी सूची में गांव के कुछ लोगों ने पिछड़ी जाति में शामिल बंजारा, लुहार, कुम्हार, जोगी, नाई, बनिया, सुनार, खाती वर्ग के लोगों को शामिल किया जा रहा है। कुछ लोग इन लोगों को गुमराह कर जमीन में हिस्सेदार बनाने की मुहिम शुरू कर दी थी। इसके लिए कुछ गांव के कुछ दबंग लोगों ने डेढ़ लाख रुपए का चंदा भी जुटाया है। अब राजनीतिक हस्तक्षेप से जमीन को गलत तरीके से बांटने की तैयारी है।
38 लोगों के नामों की एक सूची तैयार की है। मामले को लेकर किसी प्रकार का तनाव न बढ़े, इससे बचने के लिए प्रशासन से हस्तक्षेप की गुहार की है। प्रतिनिधिमंडल में उमेद सिंह, सूबे सिंह, सतीश, विरेंदर, सुरेंद्र, रामरत्न, रोहताश, अजीत आदि मौजूद रहे। उधर एसडीएम ने मामले की जांच के निर्देश दिए, जिसपर अब क्षेत्र के पटवारी से मौके की रिपोर्ट तलब की जा रही है।