पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिरसा, भिवानी, रोहतक सेमीफाइनल में

सिरसा, भिवानी, रोहतक सेमीफाइनल में

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - महेंद्रगढ़
चौधरी देवीलाल क्रिकेट ऐकेडमी सिरसा, नंदगांव भिवानी तथा रोहतक की टीम गांव पाली में चल रही एक लाख 21 हजार रुपए की इनामी क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुचं गई हैं। वहीं, अंतिम चार में पहुंचने के लिए हिसार और गुडग़ांव के बीच मैच चल रहा है। गुरुवार को सेमीफाइनल के लिए हुए मुकाबले में चौधरी देवीलाल क्रिकेट ऐकेडमी सिरसा ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 148 रनों का लक्ष्य बीकानेर के सामने रखा। जवाब में खेलते हुए बीकानेर की टीम 65 रनों पर ढेर हो गई। इस तरह सिरसा की टीम ने यह मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच 24 जनवरी तथा फाइनल मैच 25 जनवरी को खेला जाएगा। इस मौके पर खिलाडिय़ों का उत्साह वर्धन करने के लिए वृजपाल, सुंदर, विजय, सोमवीर, ताराचन्द, प्रताप सिंह, सुजान सिंह, रमेश खिच्ची, अनिल, नेपाल, सुनील, अशोक मास्टर, राजेश गोयल, मनोज गौतम, शिवा, अनुप, निखिल भारद्वाज व मनीष मिरचिया मौजूद थे।



महेंद्रगढ़ जिले के गांव पाली में क्रिकेट प्रतियोगिता