सिरसा और रोहतक में फाइनल मैच आज
भास्कर न्यूज - महेंद्रगढ़
बाबा जयराम दास क्रिकेट प्रतियोगिता महाकुंभ के 19वें दिन के मुकाबलों में सिरसा, नंदगांव, रोहतक और गुडग़ांव की टीमों ने सेमीफाइनल मैच खेला। शुक्रवार को खिलाडिय़ों के उत्साहवर्धन के लिए भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ, बीजेआरडी स्कूल रिवासा के चेयरमैन राजपाल यादव, नवीन मित्तल मुख्यातिथि रहे। फाइनल मुकाबला 25 जनवरी को सिरसा और रोहतक की टीमों के बीच खेला जाएगा।
पहला सेमीफाइनल सिरसा व नंदगांव में खेला गया। नंदगांव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 130 रन का लक्ष्य सिरसा को दिया। सिरसा ने एक विकेट से मैच जीत लिया। इसमें मैन ऑफ दी मैच राहुल को दिया गया। दूसरा सेमीफाइनल अजीत गुडग़ांव और रोहतक के बीच खेला जा रहा है। रोहतक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 154 रन बना बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुडग़ांव की टीम ने 147 रन बना सकी। इसके साथ ही रोहतक की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस अवसर पर कप्तान लक्ष्मण सिंह, कांशीराम, सतपाल सिंह, वीरेंद्र, रामौतार सिंह, शेर सिंह, कैलाश मास्टर, राजेश, रणबीर पंच, हरिसिंह, सुभाष, सुनील, दीपक, सुरजीत, दिनेश, उत्तम सिंह, डीपी राजेन्द्र सिंह, रवि, मनीष, निखिल भारद्वाज, सुजान यादव, बिजेंद्र शर्मा नांगलिया, विजय गढ़ी, संजय फौजी, कैलाश यादव, विनय शर्मा
आदि मौजूद थे।
विजेता को एक लाख 21 हजार और चांदी
का कप:
सिरसा और रोहतक की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 25 जनवरी को होगा। विजेता टीम को एक लाख 21 हजार रुपए तथा आधा किलो चांदी का कप मिलेगा। उपविजेता टीम को 81 हजार रुपए तथा ढाई सौ ग्राम चांदी का कप देकर
सम्मानित किया जाएगा।