- Hindi News
- भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याण मनायानारनौल। माघ चतुर्दशी पर 29 जनवरी को जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर
भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याण मनायानारनौल। माघ चतुर्दशी पर 29 जनवरी को जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याण श्रद्धा के साथ मनाया गया। भूगर्भ से प्राप्त अतिप्राचीन...
भास्कर न्यूज । नारनौल
माघ चतुर्दशी पर 29 जनवरी को जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याण श्रद्धा के साथ मनाया गया। भूगर्भ से प्राप्त अतिप्राचीन प्रतिमा पर सवा ग्यारह किलोग्राम का लड्डू व क्षत्र चढ़ाकर नेतराम जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम असी, मसी व कृबी का ज्ञान भगवान आदिनाथ ने अपने शासन में ही दिया था। कार्यक्रम में राजकुमार जैन प्रधान, अरुण जैन सचिव, महाबीर प्रसाद जैन, नरेश जैन, सुनील जैन, कल्लू जैन, विनोद जैन आदि सहित जैन उपस्थित थे।