- Hindi News
- कलानौर में बिजली संकट को लेकर जाम व प्रदर्शन
कलानौर में बिजली संकट को लेकर जाम व प्रदर्शन
भास्कर न्यूज - कलानौर
52 घंटे से भी बिजली नहीं आने पर कलानौर निवासियों के सब्र का बंाध टूट गया और निगाना मोड़ पर रोहतक-भिवानी रोड पर जाम लगा दिया। कलानौर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने आश्वासन देकर जाम खुलवाया ही था कि व्यापारी और दुकानदार निगाना मोड़ पर पहुंच गए। वहां से सभी सरकार और निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पावर हाउस के सामने सड़क पर जा बैठे। आक्रोशित व्यापारियों ने कहा कि वे बिजली आने तक यहां से नहीं हटेंगे। नायब तहसीलदार सतपाल वर्मा मौके पर पंहुचे और कहा कि 60 फीसदी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। दो घंटे तक बिजली आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। इस पर व्यापारी सड़क पर से उठ गए।
गावों वालों की मदद से चालू की बिजली
कलानौर के आसपास के गावों में बिजली व्यवस्था बहाल करने के लिए ग्रामीणों की मदद ली गई। एसडीओं ने ग्रामीणों को कहा कि वे गांव में पहरा देते रहें ताकि कोई भी हड़ताली कर्मचारी बिजली
सप्लाई को बाधित नहीं कर पाए।
चारा काटने में आई परेशानी
52 घंटों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से जहां जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित रहा, वहीं गौशाला में चारा काटने और पानी की समस्या
से गायों के लिए चारे की समस्या भी बन गई।
80 कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज
कलानौर पुलिस ने बिजली बाधित करने के आरोप में निगम के एसडीओ शमशेर सिंह की शिकायत पर 80 बिजली कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसडीओ ने बताया कि पावर हाउस से जैसे ही बिजली आपूॢत शुरू की जाती है, हड़ताल में शामिल कर्मी फाल्ट कर देते हैं।
पुलिस को देख भागे
पावर हाउस के आसपास घूम रहे हड़ताली बिजलीकर्मी, लेकिन जैसे ही पुलिस की गाड़ी दिखाई दी कर्मचारी गिरफ्तारी के डर से रफू चक्कर
हो गए।