- Hindi News
- प्रतिमाओं की बे रूखी सौंपा ज्ञापनरोहतक। नेताजी सुभाष चंद्र जयंती पर बिना सफाई किए प्रतिमाओं पर
प्रतिमाओं की बे रूखी सौंपा ज्ञापनरोहतक। नेताजी सुभाष चंद्र जयंती पर बिना सफाई किए प्रतिमाओं पर फूल चढ़ाकर फोटो खिंचाने व प्रतिमाओं की बेरुखी को लेकर इनसो इकाई ने डीसी कार्यालय के बाहर...
भास्कर न्यूज. रोहतक
नेताजी सुभाष चंद्र जयंती पर बिना सफाई किए प्रतिमाओं पर फूल चढ़ाकर फोटो खिंचाने व प्रतिमाओं की बेरुखी को लेकर इनसो इकाई ने डीसी कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। एसडीएम अमरदीप जैन को डीसी के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके बाद सुभाष चौक पर सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा के पास पहुंचे और श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहां पहुंचे विधायक बी.बी. बतरा को भी कार्यकर्ताओं ने प्रतिमाओं की अनदेखी व दयनीय स्थिति से भी अवगत कराया। इस मौके पर इनसो प्रधान प्रदीप देशवाल ने प्रशासन को चेताया कि प्रतिमा की भविष्य में सफाई नहीं कराई गई तो इनसो कार्यकर्ता शहीदों के सम्मान के लिए स्वयं सफाई अभियान चलाएंगे और यहां से कूड़ा करकट उठाकर मुख्यमंत्री के निवास के बाहर डालेंगे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष रामबीर बडाला, युवा प्रधान अरविंद गोस्वामी, सुभाष गोलागढ़, अभिषेक, दिनेश सहरावत, नवनीत राठी, मनोज, दीपक दलाल, अश्विन पानू, मोनू मल्होत्रा, विशाल नैनी, प्रवीन छिकारा, अमित, वरूण, दीपक, मोहित, अखिल, हरेन्द्र, मंजीत, प्रगट, विकास, राहुल यादव, शाबीर खान, आशीष साहू, दीपक सांगवान, सौरभ कौशिक और पवन मौजूद रहे।