घुसकानी में महिला से छेड़छाड़ व मारपीट
रोहतक - घुसकानी गांव में दो सगे भाइयों द्वारा पड़ोस की महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक गांव की एक 28 वर्षीय महिला ने शिकायत दी है कि पड़ोस में रहने वाले युवक दीपक व कुलदीप उसके घर में घुसे आए और मारपीट करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने उसके साथ छेड़छाड़ की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर टिटोली चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और पीडि़ता के बयान पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
दो सगे भाई गिरफ्तार