कार छीनने का आरोपी युवक रिमांड पर
रोहतक - सात माह पहले भिवानी रोड पर कार छीनने के मामले में पुलिस ने भाली आनंदपुर के युवक सोमबीर उर्फ कब्बा को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। सदर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि जुलाई 2013 में आधा दर्जन युवकों ने हथियारों के बल पर कार छीनी ली थी। मामले में वांछित सोमबीर उर्फ कब्बा तभी से फरार चल रहा था।