पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भट्ठा मजदूरों का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

भट्ठा मजदूरों का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक - गुरुवार को मानसरोवर पार्क में लाल झंडा भट्ठा मजदूर यूनियन की सभा में जिलेभर से आए भट्ठा मजदूरों ने मांगों को लेकर चर्चा की। यूनियन के जिला प्रधान जोगेंद्र ने कहा कि सीआईटीयू के आह्वान पर 29 व 30 जनवरी को उपायुक्त कार्यालय पर धरना दिया जाएगा और 31 जनवरी को श्रम एवं समझौता अधिकारी के कार्यालय पर प्रदर्शन होगा। सभा के बाद मजदूर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और पीने के साफ पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक मांग तथा सामाजिक सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।