पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमडीयू टीम ने बदला 38 साल का इतिहास

एमडीयू टीम ने बदला 38 साल का इतिहास

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रोहतक
एमडीयू की क्रिकेट टीम ने विवि के 38 साल के इतिहास को बदल डाला है। विवि की क्रिकेट टीम देहरादून में चल रहे अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर गई है। अब शुक्रवार से चार
दिवसीय फाइनल मैच जैन
विश्वविद्यालय बंगलुरू व एमडीयू के बीच खेला जाएगा।
एमडीयू के खेल निदेशक डॉ. डीएस ढुल ने बताया कि अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता बीसीसीआई द्वारा कराई जा रही है। देहरादून टेक्निकल विवि में 20 जनवरी से आयोजित अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में एमडीयू टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। गुरुवार को एमडीयू ने मुंबई विवि की टीम 9 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। एमडीयू ने पहले टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण चुना।
मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑल आउट होने तक 161 रन बनाए। इसमें एमडीयू से खेलते हुए कप्तान बल्लेबाज सचिन हुड्डा ने 49, आजम खान ने 57, योगेश राठी ने 30 व राहुल ने 20 रन का सहयोग दिया। वहीं रणजी टीम के खिलाड़ी मोहित शर्मा ने तूफानी गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट और पंकज ने 3 विकेट, विनित ने एक विकेट लेकर मुंबई को हरा दिया।