पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 4 डिग्री गिरा पारा, धुंध के आसार

4 डिग्री गिरा पारा, धुंध के आसार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक - शीतलहर से अब फिर से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। गुरुवार को पारा 4 डिग्री गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रात ११ बजे ही पारा गिरने से तापमान नीचे आ गया और घना कोहरा छाने से दृश्यता मात्र १० मीटर रह गई। अब शुक्रवार को हल्का कोहरा छाने के आसार हैं।
साथ ही, 10 से 12 किमी की गति से चलने वाली उत्तरी-पश्चिमी हवा भी कंपकंपी छुड़ाएगी। गुरुवार को उत्तरी-पश्चिमी हवा दिन में 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली। शाम होते-होते हवा की गति 8 किमी प्रतिघंटा रह गई। बादल छाए रहने से दिन के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया। यह अधिकतम 19 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री बना हुआ है, आगामी दो दिन बादल छाए रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान भी 8 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है।