पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हड़ताल : तीसरा दिनयूं चला घटनाक्रम

हड़ताल : तीसरा दिनयूं चला घटनाक्रम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंसाला ((सुबह ९ बजे)) : ७० घंटे से लाइट नहीं आने पर कंसाला के ग्रामीण ३६ घंटे में दूसरी बार सोनीपत-रोहतक हाइवे पर उतर आए और दोपहर १ बजे बिजली बहाल होने के बाद ही जाम खोला।
सुखपुरा चौक ((दोपहर ११.३० बजे))- सुखपुरा चौक पर जाम, खुलवाया।
कलानौर((दोपहर १२ बजे))- निगाना मोड़ पर जाम और दुकानदारों का प्रदर्शन।
गोहाना अड्डा((दोपहर 12 बजे)): बिजली न मिलने से गुस्साए लोगों ने सुभाष पर जाम लगा दिया। डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया।
हनुमान कॉलोनी((१.३० बजे)): मेयर के वार्ड के लोगों ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बाहर जाम लगा दिया। पुलिस की पौना घंटा मशक्कत के बाद भी लोग अड़े रहे और शहर के दूसरे मोहल्लों में लाइट होने की बात कहकर आक्रोश जताते रहे।
आर्य नगर(( दोपहर 3.30 बजे)): रविदास हॉस्टल के पास महिला पुरूषों व बच्चों ने जाम लगा दिया। बिजली पानी न मिलने का हवाला देते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
नित्यानंद स्कूल के पास(( शाम 5.30 बजे)) राम गोपाल कालोनी के लोगों ने दिल्ली रोड पर जाम लगा दिया। दो घंटे तक लगे जाम से यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई। हड़ताल खत्म होने की सूचना मिलने के बाद लोग शांत हुए।
शीला बाईपास(( शाम 6 बजे)) फाल्ट ठीक करने का आश्वासन मिलने के बाद भी शाम तक बिजली नहीं आई तो जसबीर कालोनी, भरत कालोनी, मॉडल टाउन, इंद्रप्रस्थ कालोनी के लोगों ने सोनीपत रोड पर जाम लगा दिया।
काठ मंडी((दोपहर 3 बजे)) बुधवार को व्यापारियों द्वारा जाम लगाने के बाद वीरवार को लोगों ने जाम लगा दिया। एक घंटा तक हंगामा करने के बाद भी कोई अधिकारी कर्मचारी नहीं पहुंचा तो लोग बेबस होकर वापस लौट गए।
जाट धर्मशाला(( शाम 7 बजे)) तीन दिन से बिजली गुल होने का आरोप लगाते हुए गढ़ी मुहल्ला के लोगों ने रोड जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा चला। पुलिस ने हड़ताल खत्म होने का हवाला दिया और जल्द ही बिजली मिलने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
पाड़ा मोहल्ला ((शाम ७ बजे)) पाड़ा मोहल्ला और सलारा मोहल्ले के लोगों ने लगाया जाम, घंटाभर मशक्कत के बाद खोला।
गोहाना रोड((शाम ७.३० बजे)) गोहाना रोड पर फिर उतरे लोग, पुलिस ने समझाया।
डीसी आवास ((रात ९.३० बजे)) पहले हड़ताल का हवाला देते रहे और जब हड़ताल खत्म हुई तो बिजली अधिकारियों ने लोगों के फोन उठाने बंद कर दिए। तीन दिन से बिजली न मिलने से गुस्साए किला मोहल्ले के लोगों ने गुरुवार रात 9 बजे डीसी आवास पर पहुंच गए। तहसीलदार ने लोगों को समझाने का प्रयास किया।