पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेल्थ विवि में पीएचडी करना हुआ महंगा, परीक्षा फीस भी बढ़ी

हेल्थ विवि में पीएचडी करना हुआ महंगा, परीक्षा फीस भी बढ़ी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रोहतक
पं. बीडी शर्मा हेल्थ विवि में पीएचडी करना अब और महंगा हो गया है, साथ ही बेचलर मेडिकल कोर्स की परीक्षा फीस भी बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को हेल्थ विवि की कार्यकारी परिषद की बैठक में फीस बढ़ाने पर मुहर लगा दी गई। ईसी की 18वीं बैठक में शामिल 32 एजेंडों के साथ 3 टेबल एजेंडों को भी सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
११ बजे शुरू हुई बैठक में प्रमुख मुद्दा विवि में स्नातकोत्तर कोर्स के लिए शोध करने के साथ ही मेडिकल के बेचलर कोर्सेस जिनमें एमबीबीएस, बीडीएस, बीफार्मा, बीएससी नर्सिंग आदि के कोर्सेस में दाखिला और परीक्षा फीस को बढ़ाया जाना रहा। फैसले के अनुसार पीएचडी की फीस 3 हजार से बढा़कर 5 हजार रुपए कर दी गई है। बेचलर कोर्सेस एमबीबीएस, बीडीएस और बीएएमएस की फीस 1 हजार रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए और बीएससी नर्सिंग, बीएससी फार्मा, बीएससी एलटी में फीस 1 हजार रुपए से बढ़ाकर 2 हजार रुपए कर दी गई।
इन मुद्दों पर मुहर
तीन प्रोफेसरों की पुन: नियुक्ति के फैसले को सर्वसम्मति से हरी झंडी दे दी गई है। डेंटल कालेज में पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग में दो सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति, अलग-अलग विभागों में कुछ पदों की योग्यता को निर्धारित करने, डिप्टी रजिस्ट्रार की नियुक्ति करने के बारे समेत कई अन्य एजेंडों को भी सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। परीक्षा कराने के लिए फैकल्टी सदस्यों को मिलने वाले भत्तों को भी रिवाइज कर दिल्ली के स्तर पर करने को हरी झंडी दी है। विवि के अंतर्गत आने वाले लेब टेक्नीशियनों के वेतनमान को बढ़ाने और फार्मेसी फैकल्टी की क्वालिफिकेशन को यूजीसी नॉम्र्स के अनुसार पारित करने का फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजना को पीजीआई और डेंटल कालेज में लागू करने पर ईसी ने मुहर लगा दी है।
कॉलेजों के फैकल्टी सदस्यों को पेपर कराने के लिए बीएससी नर्सिंग, बीएससी फार्मा और बीएससी एलटी में साढ़े 6 रुपए से बढ़ाकर 10 रुपए प्रति छात्र और एमबीबीएस, बीएएमएस और बीडीएस के लिए 9 रुपए से बढ़ाकर 15 रुपए प्रति छात्र कर दिया है।
बच्चों से मिलने विदेश जाने का एजेंडा सरकार को भेजा
एजेंडा नंबर 28 पर फैकल्टी सदस्यों को एक से अधिक बार विदेशी दौरों की मंजूरी देने के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस मुद्दे में यूनिवर्सिटी के खर्चे पर उन फैकल्टी सदस्यों को एक से अधिक बार विदेशी दौरों के लिए अनुमति प्रदान करने की बात शामिल की गई है, जिनके बच्चे बाहर विदेश में रहते हैं। यह मामला कार्यकारी परिषद ने सीधे-सीधे सरकार के पास विचार के लिए भेज दिया है। इसके अलावा तीन प्रोफेसरों को फैलोशिप के लिए विदेश भेजने की अनुमति प्रदान कर उनकी स्टडी लीव मंजूर कर दी है।
ये रहे मौजूद: कार्यकारी परिषद की बैठक में वीसी डा. एस एस सांगवान, निदेशक, स्वास्थ्य शोध एवं शिक्षा विभाग डा. एम एस कृष्णन, प्रति कुलपति डा. एसएन चुघ, रजिस्ट्रार डा. सरला हुड्डा, निदेशक डा. चांद सिंह ढुल, डीन डा. वीके जैन, डीन एकेडमिक अफेयर डा. सुषमा सूद, पीजीआईडीएस कालेज के प्राचार्य डा. संजय तिवारी मौजूद रहे।



फैकल्टी सदस्यों की पदोन्नति के लिए कमेटी

कैरियर एडवांसमेंट योजना के तहत फैकल्टी सदस्यों के प्रमोशन और वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए उप कुलपति डी. एस एन चुघ की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में एचएसएमटीए के प्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे और जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।