पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाकियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

डाकियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रोहतक
शहर के लघु सचिवालय के पास मुख्य डाकघर में समस्याओं को लेकर डाकियों ने नेशनल यूनियन पोस्टमैन ग्रुप डी और ऑल इंडिया यूनियन पोस्टमैन ग्रुप के बैनर तले प्रदर्शन किया। डाकियों ने लिखित में अधीक्षक और जनरल पोस्ट मास्टर अंबाला को भेजा ज्ञापन।
यूनियन के उप सचिव रमेश कुमार, रणबीर सिंह, प्रेम कुमार सैनी, राजकुमार, जापान सिंह व कपिल देव ने बताया कि पार्किंग में चोरी होती है, शौचालयों की हालत खस्ता है। मेडिकल बिल, स्पीड पोस्ट बिल और ओवरटाइम बिल पास न होना जैसी समस्याएं हैं। इन मांगों को पूरा कराने के लिए शुक्रवार सुबह एक घंटे तक प्रदर्शन किया गया। डाकियों ने लिखित में अधीक्षक के नाम पर पत्र भेजकर चेतावनी दी कि यदि मांगों को 15 दिन में पूरा नहीं किया गया तो
दोनों यूनियन के सदस्य हड़ताल पर चले जाएंगे।