पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वीएलडीए को हथियारबंद युवकों ने लूटा, २० मिनट में दबोचे गए

वीएलडीए को हथियारबंद युवकों ने लूटा, २० मिनट में दबोचे गए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक - हथियारबंद युवकों ने कलानौर कॉलेज मोड़ पर बस से उतरे राजस्थान के प्रशिक्षु वीएलडीए को लूट लिया। लेकिन बदमाशों को जल्दबाजी भारी पड़ गई और वीएलडीए नरेंद्र ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत फोन कर पुलिस को सूचना दे दी। फिल्मी अंदाज में पीछा करते हुए कलानौर पुलिस की पीसीआर ने निगाना गांव की गलियों में लुटेरों को २० मिनट में दबोच लिया। शनिवार को कोर्ट में पेश
किया जाएगा।
गांव छारा निवासी नरेंद्र सिंह राजस्थान स्थित चिड़ाना में वीएलडीए का कोर्स कर रहा है। दोपहर अपने पिता सतपाल के साथ बैग में पैसे लेकर बेरी से भिवानी जाने के लिए रोडवेज की बस में सवार हुआ। पीछे से आल्टो कार में सवार हिसार जिले के उगालन गांव अमित कुमार, जींद जिले के लोहचब निवासी वीरेंद्र व मोखरा निवासी बलजीत सिंह, कुलदीप सिंह व सन्नी ने पीछा करना शुरू कर दिया। ढाई बजे पिता-पुत्र सतजिंदा कल्याणा कॉलेज मोड़ पर उतर गए। तभी कार से उतरे युवकों ने हथियारों के बल पर उनसे बैग छीन लिया। बैग में 20 हजार रुपए की नकदी, एटीएम कार्ड, पर्स व जरूरी कागजात थे।




समझदारी से लिया काम

लूटपाट कर वापस बेरी की तरफ फरार हुए लुटेरे मोबाइल फोन छीनना भूल गए। वारदात के तुरंत बाद नरेंद्र ने कंट्रोल रूम में फोन कर दिया। काहनौर से लौट रही पीसीआर ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। निगाना के नजदीक ओवरटेक करके पीसीआर ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन लुटेरे कार सहित गांव की गलियों में घुस गए। पुलिस ने घेराबंदी करके पांचों युवकों को दबोच लिया। कलानौर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि सांसी गिरोह पहले भी लूटपाट की वारदातों में शामिल रहा है। पकड़े गए पांच लुटेरे एक ही समुदाय से संबंधित हैं। शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सुरक्षागार्ड होंगे सम्मानित

बहादुरी से लुटेरों का मुकाबला करने वाले सुरक्षा गार्ड नरेश व राजेश को जिला पुलिस की ओर से गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। राजेश कुमार राजपुताना राइफल से ६ माह पहले ही सेवानिवृत हुआ था। शुक्रवार को पीजीआई पहुंचकर आईजी अनिल राव व एसपी राजेश दुग्गल ने घायलों का हालचाल जाना। गोली लगने से नरेश की हालत जहां चिंताजनक बनी हुई है, वहीं राजेश की हालत में सुधार है। राजेश के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

काहनौर में बैंक तो कलानौर में वीएलडीए से लूट की कोशिश, आमजन के साहस और समझदारी से बचाव

१० किमी. २ घंटे. २ वारदात

पुलिस सुरक्षा तार-तार, दो बदमाश आसानी से फरार

100 नंबर रहा व्यस्त

८ बार की कॉल

उपभोक्ता ने भी दिखाया साहस

बैंक मैनेजर सुभाष ने बताया कि वारदात की सूचना देने के लिए उसने 100 नंबर पर आठ बार कॉल की, लेकिन हर बार नंबर व्यस्त मिला। दूसरी तरफ डीएसपी अनिल कुमार का कहना है कि वे खुद किसी मामले को लेकर कलानौर ही गए हुए थे। दूसरी जगह से फोन आने के कारण नंबर व्यस्त रहा। सूचना मिलते ही आठ मिनट के अंदर वे खुद मौके पर पहुंच गए थे। बैंक मैनेजर सुभाष ने बताया कि उनके बैंक में प्रतिदिन लगभग दस लाख रुपए का लेनदेन होता है।

अंदर फायरिंग से कर्मचारी व उपभोक्ता दुबक गए। केवल काहनौर निवासी रणधीर सिंह राजेश गार्ड के पास मौजूद रहे। उसने फायर कर रहे युवक के मुंह पर थप्पड़ जड़ दिया। इससे उसकी पिस्तौल नीचे गिर गई। वह लहूलुहान हुए राजेश की पकड़ से छूट कर पिछले रास्ते से बाहर भाग गया। तभी ग्रामीणों ने उसे अगली गली में दबोच लिया। उधर, बाहर नरेश को घायल कर दो लुटेरे पैदल ही फरार हो गए।