स्कूलों में मनाया गणतंत्र दिवस
रोहतक - पठानिया स्कूल में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस मनाया गया। इसमें बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। स्कूल प्रवक्ता डॉ. सुनील कौशिक ने बताया कि नन्ही पैटाइन युक्ता ने तिरंगा फहराया। अनुज ने डॉ. बीआर अंबेडकर, समर्थ ने महात्मा गांधी, जतिन ने मंगल पांडे, आर्यन गर्ग ने सुभाष चंद्र बोस, केशव ने बाल गंगाधर तिलक, की भूमिका अदा की। कक्षा छह से आठ के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय में काव्य पाठ प्रतियोगिता व रंगोली सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। रंगोली में पहल ने पहला, सर्वोदय व आशना ने दूसरा, नैनिका व दिव्यांशु ने तीसरा, ईशांत व अंकित ने चौथा व सिमरन और स्नेहा ने पांचवां स्थान हासिल किया। वहीं, जॉन वेस्ले कान्वेंट में गणतंत्र दिवस पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। देश भक्ति कविता व भाषण देकर साक्षी, लवलीन, निष्ठा व मुकुल ने शहीदों का याद किया। प्रिंसिपल ममता वाइस प्रिंसिपल आशा अरोड़ा, रेखा सिवाच, मीना गोदारा, सीमा, रीतू, गीता दूबे और नीतू मौजूद रहे।