गुरुकुल लाढ़ोत में जमा हैं 18 लाख रुपए
रोहतक - शहीद उदयवीर की पुण्यतिथि पर दिए गए 18 लाख रुपए दान की राशि गुरुकुल लाढ़ोत के खाते में जमा हो चुकी है। बलदेव गुट पर जो गबन के आरोप लगाए गए हैं, वे बेबुनियाद हैं। शुक्रवार को गुरुकुल लाढ़ोत के आचार्य हरिदत्त ने प्रेस बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने आचार्य बलदेव गुट पर 20 लाख रुपए गबन करने का आरोप लगाया था। वे साफ करना चाहते हैं कि केवल समाज को गुमराह करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। गुरुकुल के पास जमा हुई दान की राशि की रसीद तक मौजूद है।