पंचायती झोटे को नाथ डालने का आरोप
कसरेंटी के ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
भास्कर न्यूज - रोहतक
कसरेंटी के ग्रामीणों ने गांव के ही दबंगों पर पंचायती झोटे का नाथ डालने का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी मारपीट करने की धमकी देते हैं। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।
सुमेर राणा, विक्रम राणा, सतबीर सिंह, बिजेंद्र सिंह, मनोज पंडित, संजीत खत्री, जयभगवान, पंच राजेन्द्र सिंह, भगवान देव व बालकिशन ने डीसी को पत्र लिखकर यह शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि एक बार झोटे की नाथ निकाल दी गई, लेकिन आरोपियों ने फिर से उसे नाथ डाल दी।