पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 30 को विधायक के घर के बाहर एक दिन का देंगे धरना

30 को विधायक के घर के बाहर एक दिन का देंगे धरना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नहीं ली जा रही खस्ता हाल बाजार की सुध
भास्कर न्यूज - रोहतक
गोहाना अड्डा ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष कपिल नागपाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। कपिल नागपाल ने कहा कि स्थानीय विधायक भेदभाव की राजनीति कर रहे हैं।
विधायक शहर की कुछ कालोनियों को करोड़ों रुपए विकास कार्य करने के लिए दे रहे हैं जबकि शहर के प्राचीनतम बाजार गोहाना अड्डा, दिल्ली गेट व निरंकारी मार्किट की जर्जर हालत को ठीक करने की कोई सुध नहीं ले रहे। उन्होंने कहा कि वैसे तो विकास कार्यों की घोषणा करना नगर निगम का कार्य है, लेकिन न जाने विधायक किस अधिकार से यह घोषणाएं कर रहे हैं। गोहाना अड्डा के व्यापारी स्थानीय विधायक की घोर निंदा करते हैं जो विकास कार्यों के लिए प्रशासन कार्यवाही भी करता है, तो वे उसमें रोड़ा अटका रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वे व्यापारियों के साथ हो रहे भेदभाव के
विरोध में 30 जनवरी को विधायक के घर के बाहर एक दिन का धरना देंगे और अनशन पर बैठेंगे।
बैठक में निरंकारी मार्किट के प्रधान मनोज बत्तरा, जयसिंह सैनी, प्रमोद कुमार, गगन आहुजा, हरीश तलवार, गोल्डी सुनेजा, अविनाश सपड़ा, गोविंद राम खुराना, किशन लाल, विकास मिगलानी, रामकुमार, दलेल, अभिषेक वधवा, डॉ. जितेन्द्र आर्य, गगन आहूजा, अमित राहुल रामप्रकाश, विकास सहरावत अशोक जुनेजा, नरेश यापारी
मौजूद रहे।




गोहाना अड्डा ट्रेडर्स एसोसिएशन के व्यापारियों ने की बैठक