भावी चिकित्सकों ने ली मतदान की शपथ
रोहतक - पं. बीडी शर्मा हेल्थ विश्वविद्यालय में मतदाता दिवस कार्यक्रम में भावी डॉक्टरों को कुलपति डॉ. एसएस सांगवान ने मतदान करने के लिए शपथ दिलाई। इस दौरान भावी डॉक्टरों को टेली फिल्म भी दिखाई गई। मंच का संचालन डीन एकेडमिक अफेयर डॉ. प्रदीप खन्ना ने किया। कुलपति डॉ. सांगवान ने कहा कि चिकित्सक वर्ग देश का प्रबुद्ध वर्ग माना जाता है और सभी को वोट के प्रति नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए अपना कीमती वोट अवश्य डालना चाहिए, इसलिए हर वर्ष पीजीआईएमएस के छात्रों को वोटर दिवस पर शपथ दिलवाकर वोट डालने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। कुलसचिव डॉ.सरला हुड्डा ने भी छात्रों को वोट का महत्व बताया। कार्यकारी निदेशक डॉ. वीके जैन ने कहा कि हम वोट डालकर सरकार में परोक्ष रूप से भागीदारी कर सकते हैं। इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर डॉ.सुषमा सूद, डॉ.सुधा छाबड़ा, डॉ.वरुण अरोड़ा, डॉ. आदर्श, जनसंपर्क अधिकारी सीमा दहिया, नर्सिंग कालेज की प्राचार्य विद्या देशवाल, प्रो. संतोष हुड्डा और विद्यार्थी उपस्थित रहे।