- Hindi News
- दिल्ली की तर्ज पर शहर में खुलेंगे नाइट बाजार
दिल्ली की तर्ज पर शहर में खुलेंगे नाइट बाजार
भास्कर न्यूज - रोहतक
सीएम सिटी में अब दिल्ली की तर्ज पर नाइट व वीक एंड बाजार खोले जाएंगे। इसके लिए शनिवार को टाउन वेंडर कमेटी ((वीटीसी)) की बैठक लघु सचिवालय में हुई। इसकी अध्यक्षता निगम की संयुक्त आयुक्त आशिमा सांगवान ने की।
बैठक में निगम के उपायुक्त वाईएस गुप्ता, एटीपी केके वाष्र्णेय, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लोकेंद्र फौगाट व डीएसपी पुष्पा खत्री सहित रेहड़ी संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। योजना पर विचार विमर्श किया गया। हालांकि कमेटी के चेयरमैन डीसी हैं। एक माह में निजी कंपनी सर्वे करके पता लगाएगी कि शहर में कितने रेहड़ी व फड़ी वाले हैं। इसके बाद योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। दिल्ली में जाम का कारण बन रहे रेहड़ी व फड़ी वालों को हटाने के लिए 2009 में एक कमेटी का गठन किया गया। इसकी रिपोर्ट में बताया था कि रेहड़ी वाले लोग समाज को सर्विस देते हैं। उनकी रोजी- रोटी खत्म नहीं की जा सकती। इसके बाद सर्वे करके दिल्ली में नाइट बाजार शुरू हुए।
ये होंगे वीटीसी सदस्य
शहर के स्तर पर टाउन वेंडर कमेटी का गठन किया गया है। इसके अध्यक्ष डीसी बनाए गए हैं, जबकि निगम की संयुक्त आयुक्त, एसपी, हुडा प्रशासक, एस्टेट ऑफिसर, सीएमओ, रेडक्रास सचिव व जिला वेलफेयर ऑफिसर को सदस्य के तौर पर शामिल गया है।