पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलानौर में फिर जाम, आश्वासन पर माने

कलानौर में फिर जाम, आश्वासन पर माने

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलानौर - भले ही बिजलीकर्मी तीन दिन की हड़ताल के बाद काम पर लौट आए हों, लेकिन कलानौर खंड के गांव निगाना में बिजली संकट अभी भी बरकरार है। बिजली संकट की समस्या को लेकर शनिवार को निगानावासियों ने कलानौर में पावर हाउस के सामने रोहतक-भिवानी रोड जाम कर दिया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रमेश कुमार मौके पर पंहुचे और लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया। ग्रामीण राजकुमार, सुभाष, विजय, हैप्पी, राजेंद्र, संदीप, रिपुदमन, जगन, मंजीत ने बताया कि वे एक पखवाड़े से बिजली समस्या का सामना कर रहे हैं। गांव के एक इलाके के ट्रांसफार्मर की मेन लाइन में फाल्ट होने से बार-बार बिजली गुल हो जाती है। फाल्ट की वजह से कई घरों के मीटर भी जल गए हैं। कई बार निगम के एसडीओ को लिखित में शिकायत दे चुके हैं, लेकिन अभी तक समाधान के लिए कदम नहीं उठाया गया है। यहां तक कि जाम के दौरान भी निगम के किसी अधिकारी ने यहां आने की जहमत नहीं उठाई।



बिजली संकट