- Hindi News
- कॅरियर एडवांसमेंट के लिए प्रधान सचिव से करेंगे भेंटएचएसएमटीए कार्यकारिणी की बैठक में लिया फैसल
कॅरियर एडवांसमेंट के लिए प्रधान सचिव से करेंगे भेंटएचएसएमटीए कार्यकारिणी की बैठक में लिया फैसला
भास्कर न्यूज - रोहतक
पंडित बीडी शर्मा हेल्थ विवि में कॅरियर एडवांसमेंट योजना को लागू कराने को लेकर आक्रोशित मेडिकल गुरुओं ने अब इसके समेत अन्य मांगों को मनवाने के लिए तेवर कड़े कर दिए हैं। शनिवार को हरियाणा स्टेट मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन ((एचएसएमटीए)) की कार्यकारिणी की बैठक में फैसला लिया कि सोमवार को वे चिकित्सा शिक्षा एवं शोध विभाग के प्रधान सचिव शिवरमण गौड़ से मुलाकात करेंगे और उनके समक्ष अपनी समस्याएं रखेंगे।
एचएसएमटीए अध्यक्ष डॉ. रोहतास कुमार यादव ने बताया कि हेल्थ विवि बनने के बाद भी उनकी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कई बार विवि प्रबंधन को एसोसिएशन की ओर से मांग पत्र दिया जा चुका है, लेकिन एक भी मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है। इससे मेडिकल टीचर्स में रोष बढ़ता जा रहा है। प्रधान सचिव से मुलाकात करने संबंधित फैसले के बारे में लिखित पत्र कुलपति कार्यालय में भेज दिया गया है। बैठक में एचएसएमटीए के महासचिव डॉ. अशोक राठी, डॉ. वीके कत्याल, सहसचिव डॉ. विजय पाल, डॉ. मलिक, डॉ. महावीर समेत अन्य फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।
प्रमुख मांगें
कॅरियर एडवांसमेंट जल्द से जल्द लागू करने।
उच्चतम प्रशासनिक ग्रेड ((एचएजी)) लागू करने। वेतन विसंगतियों को दूर करने। पीजीआई चंडीगढ़ की तर्ज पर अलाउंस देने।
डीन एकेडमिक अफेयर्स का टेन्योर निर्धारित करने बारे। फैकल्टी कार पार्किंग व्यवस्था प्रदान करने बारे।
उत्तराखंड त्रासदी में एक दिन का वेतन काटे जाने का सर्टिफिकेट जारी करने।
सभी फैकल्टी सदस्यों को मासिक व वार्षिक वेतन का स्टेटमेंट जारी करने।
टीए, डीए बिलों की अदायगी में देरी न करने बारे। एचएसएमटीए का सभी सुविधाओं से युक्त कार्यालय प्रदान करने बारे।
फैकल्टी सदस्यों को कार्यालय प्रदान करने बारे। हेल्थ विवि कैंपस में टीचर्स क्लब प्रदान करने बारे। यूनिवर्सिटी नियमों को लागू करने बारे। एचएसएमटीए का ईसी और एसी बैठक में प्रतिनिधित्व होना जरूरी।