पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिर्फ राय न दें, मतदान में भाग लें युवा

सिर्फ राय न दें, मतदान में भाग लें युवा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रोहतक
फोटो संख्या ((सीडी में अतिरिक्त उपायुक्त का शपथ दिलाते हुए का फोटो लेना है))
लोकतांत्रिक व्यवस्था की निर्वाचन प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी बहुत कम है। 18 वर्ष से अधिक आयु के युवा अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाएं और मताधिकार को अपना कत्र्तव्य समझकर बिना डर के निष्पक्षता के साथ मतदान करें। यह बात मुख्यातिथि अतिरिक्त उपायुक्त रमेश चंद्र बिधान ने कही। राजकीय महिला महाविद्यालय के जिम्नेजियम हॉल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में करीब 4 हजार छात्राओं को संबोधित किया। इस दौरान सभी छात्राओं ने निर्वाचन प्रक्रिया में निष्पक्ष रूप से भाग लेने की शपथ भी ली। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि हमारे देश में लोग राय देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं लेकिन प्राय: देखने में आता है कि ऐसे लोग केवल राय देने तक ही सीमित रह जाते हैं। वे अपने मत का प्रयोग करना भूल जाते हैं। प्रत्येक पात्र मतदाता को अधिकार ही नहीं कत्र्तव्य मानकर मतदान करना चाहिए। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी अमरदीप जैन, नगराधीश जयदीप कुमार, चुनाव तहसीलदार राजेंद्र दहिया मौजूद रहे।




निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने की शपथ लेतीं छात्राएं ।

इन्हें मिला सम्मान

समारोह के दौरान पुरस्कार प्राप्त करने वालों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ((रावमावि)) सांघी की किरण, रावमावि ((बालिका)) की भारती, रामावि चिड़ी के नवीन साहते, राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरावड़ की खुशी, रावमावि की सीमा, रावमावि रोहतक के राकेश, एमडीयू की दीपिका बजाज, अन्नू दहिया व साहिल खट्टर, डॉ. एसएसजीएम, रावमावि सांघी के आशिष, रावमावि ((बालिका)) कलानौर की पूजा, राजकीय बालिका वमा विद्यालय बैंसी की वर्षा, राजकीय बालिका वमा विद्यालय हसनगढ़ की ज्योति, राववि सांघी की तन्नू, रामावि पटवापुर के लिपिक दीपक कपूर, मैडिकल कॉलेज रोहतक के रामावि की लिपिक श्रीमती सविता, एआरसीएस कार्यालय के लिपिक रवि और राजकीय प्राथमिक विद्यालय बहु अकबरपुर के लिपिक राजसिंह शामिल हैं।