आज सम्मानित होंगे तंत्र के उत्कृष्ट गण
भास्कर न्यूज - रोहतक
जिला प्रशासन की ओर से अपने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों की सूची को देर रात प्रशासन ने अंतिम रूप दे दिया। कई दिनों से चल रही माथापच्ची के बाद शनिवार देर रात जारी सूची में गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होने वाले 30 अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं, जबकि 4 प्राइमरी स्कूल व 5 ग्राम पंचायतें भी शामिल की गई हैं।
भ्रूण हत्या रोकने और लिंगानुपात बढ़ाने की दिशा में बेहतर कार्य करने पर सिविल सर्जन डॉ. वीके गोविला, उप सिविल सर्जन डा. कुलदीप सिंह, डा. अमरजीत राठी, चिकित्सा अधिकारी डा. शिल्पा मेहता, डा. अनामिका बिश्नोई, ड्रग नियंत्रण क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर एसडीसीओ डा. मनमोहन तनेजा व डीसीओ मनदीप सिंह मान को सम्मानित किया जाएगा।
इन्हें भी मिलेगा सम्मान: आस्ट्रेलिया में हुई प्रथम एशिया पेसिफिक खेलों में प्रथम स्थान पर रहने वाले लोकेश और तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी कृष्ण को सम्मानित किया जाएगा। भाली शुगर मिल के प्रबंध निदेशक बीर सिंह को चीनी उत्पादन व गन्ने की खेती को बढ़ावा देने के लिए, सेक्टर-2 निवासी राजकुमार अहलावत को पौधरोपण क्षेत्र में, भैंसरू कलां के सरपंच राजकुमार को स्वच्छता क्षेत्र में, प्रेम सिंह मलिक मिड-डे मील योजना के क्रियान्वयन के लिए, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अध्यापिका आशा देवी, मुख्य अध्यापिका डॉ. इंदु सिंह, शहर के विकास योजनाओं को क्रियान्वयन के लिए सहायक कस्बा योजनाकार केके वाष्र्णेय, पार्कों के सौंदर्यीकरण के लिए जगन्नाथ, सफाई क्षेत्र में प्रकाशो देवी, बालकिशन, नंदलाल सम्मानित होंगे। जल संरक्षण क्षेत्र में ग्राम पंचायत सिसरोली, किशनगढ़, जिंदरान, गिझी, बसंत पुर और विद्यालय सौंदर्यीकरण के लिए रावमावि पहरावर, राउवि जिंदरान, रामावि सिसरोली और राप्रापाठशाला समचाना शामिल हैं।
हेल्थ विवि के 24 कर्मचारियों को कुलपति डॉ. एसएस सांगवान सम्मानित करेंगे। इनमें आसानंद, अमरनाथ, राजेंद्र, सुनिता, अजित सिंह, तेजबीर सिंह, कृष्णा, हेडमाली शिवराम, सुलतान सिंह, रामफल, नंदू, संतराम, मनीष, नलिनी, सुरेंद्र सिंह, बबरूभान, जोगेंद्र, अनिता, सरोज, सुमन, मंजू, नीलम, सरोज, सरला शर्मा, पीके वर्मा, रणधीर सिंह दलाल, नरेंद्र सिंह, संदीप, जयभगवान, कृष्ण कुमार, राजवंती, कृष्णा व शिवकुमार शामिल हैं।
डीएसपी अनिल कुमार, एसआई सत्यवीर सिंह, गुरदेव सिंह, एएसआई भूपेंद्र सिंह, एसआई राजकुमार, सिपाही मंजीत और प्रवीण शामिल हैं।
पुलिस विभाग
पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। 2010 में दुग्गल को गैलेंटरी अवार्ड मिल चुका है। दुग्गल का जन्म मई 1966 को एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ। भिवानी में प्रांरभिक शिक्षा के बाद दिल्ली विवि से कानून की डिग्री हासिल की। 1993 में वे हरियाणा पुलिस में निरीक्षक के पद पर भर्ती हुए।