पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिटायर्ड कर्मचारी कल देंगे धरना

रिटायर्ड कर्मचारी कल देंगे धरना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक - रिटायर्ड कर्मचारी संघ लंबित मांगों को लेकर 27 जनवरी को मानसरोवर पार्क में धरना देंगे। शनिवार को हुई बैठक में संघ के जिला प्रधान प्रेम सिंह सैनी ने बताया कि प्रदेश सरकार को उनकी मांगों के लिए दिया समय पूरा हो चुका है। अब वह जिलेवार क्रमिक धरना देंगे। सोमवार को धरने में रोहतक, मेवात, गुडग़ांव व करनाल के पैंशनर्स भाग लेंगे। इस अवसर पर रतन सिंह, केएल निझावन, इंद्रपाल, दलेल सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, जगत सिंह ढुल, रामकुमार महम, धर्मबीर मलिक मौजूद रहे।