- Hindi News
- सिंहपुरा खुर्द के मंदिर में जाप करने पर युवक को पीटा, पैर में फ्रैक्चर
सिंहपुरा खुर्द के मंदिर में जाप करने पर युवक को पीटा, पैर में फ्रैक्चर
भास्कर न्यूज - रोहतक
सिंहपुरा खुर्द गांव में एक युवक ने मंदिर में जाप कर रहे रामनिवास के साथ कथित तौर पर मारपीट और मंदिर में घुसने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में मामूली मारपीट की कार्रवाई की है, वहीं पीडि़त पैर में फ्रैक्चर बता रहा है। अब थाना प्रभारी मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद नई धारा जोडऩे की बात कह रहे हैं।
पीडि़त का कहना है कि 19 जनवरी को गांव में मंदिर में पूजा करने गया, जहां गांव का युवक आया और गालियां देने लगा। धमकी दी कि पहले भी मंदिर में घुसने से मना किया था। विरोध करने पर डंडे से पैरों पर वार किए। शोर सुनकर पीडि़त का लड़का जगबीर व भतीजा दलबीर सिंह आए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों रामनिवास को पीजीआई ले गए। पुलिस ने बयान पर आईपीसी की धारा 107/51 के तहत कार्रवाई की, लेकिन रामनिवास का आरोप है कि पुलिस केस को दबा रही है। उसके पैर में फ्रैक्चर है। बावजूद इसके केस को हल्के में लिया गया है।
सदर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह का कहना है कि अभी फाइनल मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट में अगर फ्रैक्चर बताया गया तो नई धाराएं जोड़ दी जाएंगी।
रोहतक भास्कर
भालोठ . कलानौर . करौंथा . सांघी
नोनंद . मदीना . महम . सांपला
रविवार, २६ जनवरी 201४