पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ममता के वार्ड २ में सीएम के नाम पर सजाई चौपाल

ममता के वार्ड-२ में सीएम के नाम पर सजाई चौपाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रोहतक
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नाम पर कलानौर हलके में चार दिन से सज रही चौपाल चर्चा का विषय बन गई है। सोमवार को नोएडा से आए आर्यवीर साथियों के साथ निगम पार्षद ममता के वार्ड नंबर-2 में पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनी। साथ ही जाना की उनका कांग्रेस के प्रति क्या रूख है? ममता ने भी लोगों की समस्याएं हल न होने का ब्यौरा आर्यवीर को दिया। वहीं, डीसी एवं निगम आयुक्त डा. अमित अग्रवाल का कहना है कि आर्यवीर उनके पास आए और सीएम के नाम पर विकास कार्यों की समीक्षा करने की बात कहने लगे। आधिकारिक तौर पर सीएम कार्यालय की तरफ से कोई सूचना नहीं मिली है।
दूर नहीं हुई समस्याएं, अधिकारी देते रहे आश्वासन
हिसार रोड स्थित गोपालपुरा स्थित सांसियों की चौपाल में पहुंचे आर्यवीर ने एससी व बीसी वर्ग के लोगों की समस्याएं सुनी। पार्षद ममता की मौजदूगी में लोगों ने बताया कि निगम बनने के बाद उम्मीद जगी थी कि समस्याएं दूर होंगी, लेकिन अब भी न केवल गलियां कच्ची पड़ी हैं, बल्कि सीवरेज जगह-जगह जाम हैं।
गलियों में पानी खड़ा रहता है। सार्वजनिक जमीनों पर अवैध कब्जे बने हुए हैं। पार्षद ने कहा कि वे लिखित में बार-बार निगम प्रशासन को अवगत करवा चुकी हैं, लेकिन हर बार आश्वासन के सिवाए कोई कार्रवाई नहीं होती।
मेरे पास आया फोन: अनिल
वार्ड नंबर-19 के पार्षद अनिल कुमार ने बताया कि आर्यवीर का उनके पास फोन आया और बोले कि आपके वार्ड में जो विकास कार्य नहीं हुए हैं, उनकी सूची बताएं। वे तेजी से विकास करवाएंगे। उन्होंने चार पार्षदों के साथ रेस्ट हाउस में बैठक भी की, लेकिन अनिल खुद नहीं गए।