पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ८० की उम्र में धर्मसिंह ने लगाई सबसे तेज फर्राटा दौड़, डिस्कस थ्रो में भी रहे अव्वल

८० की उम्र में धर्मसिंह ने लगाई सबसे तेज फर्राटा दौड़, डिस्कस थ्रो में भी रहे अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रोहतक
पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 24 व 25 जनवरी को हुई प्रतियोगिता में ८० वर्षीय बुजुर्ग धर्म सिंह पूनिया ने युवाओं सा जोश दिखाते हुए सबसे तेज दौड़ लगाई। 23वीं हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप के अस्सी प्लस वर्ग में उत्तम विहार बिचपड़ी निवासी धर्म सिंह ने डिस्कस थ्रो और सौ मीटर रेस में पहला स्थान और भाला फेंक में दूसरा स्थान प्राप्त किया। धर्म सिंह अब 20 से 23 फरवरी तक जयपुर में होने वाली प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। धर्म सिंह कहते हैं कि जवानी में भी वे इसी तरह खेलों में अव्वल रहा करते थे और अब भी खेलों से उनका लगाव कम नहीं हुआ है।