पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रेमनगर में बंद मकान से हजारों की चोरी

प्रेमनगर में बंद मकान से हजारों की चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक - प्रेमनगर स्थित बंद मकान में घुसकर चोरों ने चार हजार की नगदी सहित करीब एक लाख के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। पीडि़त परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। प्रेमनगर निवासी अंजू का कहना है कि 22 जनवरी को वह परिवार सहित एक रिश्तेदारी में गई थी। इस दौरान चोरों ने आभूषण सहित 4000 की नकदी व अन्य कागजात चोरी कर लिए। वहीं, पाकस्मा के राजकीय सीसै स्कूल से भी चोर 12 एलसीडी, एक सीपीयू, एक मास्टर कंप्यूटर चोरी कर ले गए। प्राचार्या प्रोमिला राठी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।