अभद्रता करने पर एएसआई के खिलाफ केस
रोहतक। महिला पीसीआर पर तैनात महिला पुलिसकर्मी के साथ मधुबन निवासी एएसआई द्वारा फोन पर अभद्रता करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। महिला पीसीआर पर तैनात महिला पुलिसकर्मी ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई है कि उसने अपनी बहन की बेटी की शादी मधुबन में रहने वाले एएसआई जसबीर के साथ तय की थी। कुछ समय बाद ही जसबीर ने रिश्ता तोड़ दिया। इस बारे में जब उसने फोन पर बात करनी चाही तो जसबीर ने फोन पर ही उसके साथ अपशब्दों का प्रयोग किया।