पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंककर्मी बनकर पूछा एटीएम कार्ड नंबर और पासवर्ड, खाते से उड़ाए त्र1.40 लाख, केस दर्ज

बैंककर्मी बनकर पूछा एटीएम कार्ड नंबर और पासवर्ड, खाते से उड़ाए त्र1.40 लाख, केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक। फोन पर खुद को बैक कर्मचारी बताकर लाहली के ग्रामीण से उसका एटीएम नंबर और पासवर्ड पूछा और फिर उसके खाते से एक लाख चालीस हजार की रकम गायब कर दी। खाते में रकम गायब मिलने पर ग्रामीण के होश उड़ गए। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गांव लाहली निवासी महेन्द्र सिंह ने कुछ समय पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मैन ब्रांच में जाकर अपने खाते में 10 लाख रुपए जमा करवाए। पैसे जमा कराने के कुछ देर बाद ही उसके मोबाइल पर एक युवक की कॉल आई। युवक ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए उसका एटीएम नंबर और पासवर्ड विशेष श्रेणी में गुप्त रखने की बात कहते हुए बातों ही बातों में उसका एटीएम नंबर और पासवर्ड पूछ लिया। कुछ दिनों बाद बैंक जाने पर पता चला कि उसके खाते से एक लाख चालीस हजार रुपए गायब हैं। पीडि़त ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।