पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा ने तैयार किया मिशन 272

भाजपा ने तैयार किया मिशन 272

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रोहतक
आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर पर भाजपा ने मिशन 272 तैयार किया है। इस मिशन के तहत अब भाजपा के कार्यकर्ता हर मंडल के हर बूथ पर जाकर कार्यकर्ताओं से राय जानेंगे कि किस प्रत्याशी को लोकसभा का टिकट दिया जाए, ताकि जीत सुनिश्चित हो सके।
इस मिशन को कामयाब करने के लिए अब भाजपा ने कार्यकर्ताओं के बीच अंदरूनी सर्वे शुरू किया है। इस सर्वे के तहत कार्यकर्ताओं से प्रदेश के सभी 283 मंडलों पर एक-एक बैलेट पेपर भरवाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने रोहतक विधानसभा के अलग-अलग बैठकों में बूथ स्तर की बैठकों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें। प्रदेश महामंत्री मनीष ग्रोवर और मंडल के प्रभारी प्रदीप जैन ने कहा कि देश कांग्रेस के कुशासन, भ्रष्टाचार, कमरतोड़ महंगाई से तंग है , इसलिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठनात्मक ढांचा मजबूत करना चाहिए। बैठक में कंवल सिंह सैनी, देवेंद्र सिंह चौधरी, सुनील परुथी, सुरेंद्र बंसल, अजय बंसल, शिवराज मलिक, राम नारायण सैनी, पंकज छाबड़ा मौजूद रहे।