पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ. संजय बने एसोसिएशन के प्रधान

डॉ. संजय बने एसोसिएशन के प्रधान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक - एमडीयू कैंपस में हरियाणा टीचर एजुकेटर्स एसोसिएशन की एक बैठक में रोहतक जोन के सभी बीएड कॉलेजों के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। एसोसिएशन का चुनाव कराया गया जिसमें सर्वसम्मति से डॉ. संजय चोपड़ा को प्रधान चुना गया। मीडिया प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि लार्ड शिवा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र मलिक को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा कॉलेज ऑफ एजुकेशन रूड़की के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. चांदवीर को कोषाध्यक्ष बनाया गया। नारायणा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राध्यापक देवेंद्र सांघी को महासचिव तथा कपिल देव और ममता को सचिव के पद पर सर्वसम्मति से चुना गया। प्रधान डॉ. संजय चोपड़ा ने कहा कि प्रदेश के सभी डाइट में प्राध्यापकों की स्थाई नियुक्ति होनी चाहिए। इस अवसर पर विभिन्न कॉलेजों के प्राध्यापक मौजूद रहे।