- Hindi News
- साहित्यकार डॉ. मधुकांत को साहित्य भूषण सम्मान
साहित्यकार डॉ. मधुकांत को साहित्य भूषण सम्मान
रोहतक। राजस्थान के तिजारा((अलवर)) में आयोजित साहित्यिक समारोह में कर्नाटक की भारतीय साहित्य संस्था ने रोहतक के साहित्यकार डॉ. मधुकांत को साहित्य भूषण सम्मान से अलंकृत किया है। प्रज्ञा साहित्यिक मंच के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. जयसिंह अलवरी और सचिव मंजुल पालीवाल ने बताया कि डॉ. मधुकांत ने हिंदी साहित्य की विभिन्न विधाओं पर 55 पुस्तकों का सृजन किया है। उनको सम्मान मिलने पर डॉ.वेदप्रकाश श्योरान, रामधारी खटखड़, नीरेन्द्र मधुर, प्रो.शाम लाल कौशल, डॉ.जोगेंद्र मोर और अर्चना कोचर ने हर्ष जताया है।